छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी संजय नौरंग उम्र 22 साल निवासी बोरसी थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा

आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),87,64,64(2)(एम) भारतीय न्याय संहिता 4,6 लैंगिग अपराधों का बालको से संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 26.09.2024 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 375/2024 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी संजय नौरंग एवं अपहृता की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर जबदस्ती दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किये जाने से दिनांक 07.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, मप्रआर. मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक विजय निराला, राजेश कोशले, आरक्षक विनोद मनहर, सैनिक अनिल दिनकर थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

    Show More

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button