छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

धारदार तलवार लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा/ लोकेशन: जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा रहा था।


मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोखरा सूर्या चौक के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरी शंकर सूर्यवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी खोखरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार तलवार भी जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button