
लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़, रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से भूमि अपने नाम दर्ज कराकर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने पिता लक्ष्मण सिंह को मृतक शिवभजन का पुत्र दर्शाते हुए फर्जी पंचनामा तैयार कराया और उसके आधार पर करीब 3.25 हेक्टेयर जमीन का नामांतरण करा लिया। पुलिस के अनुसार इस कथित फर्जीवाड़े का उद्देश्य भूमि का मुआवजा और नौकरी प्राप्त करना था। मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




