छत्तीसगढ़सक्ती

महानदी उफान पर, कलमा बैराज के सभी 66 गेट खोले गए

सक्ति जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डभरा ब्लॉक स्थित कलमा बैराज के सभी 66 गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।



लगातार बारिश के कारण महानदी में जलस्तर बढ़ने से जल संसाधन विभाग ने एहतियात के तौर पर कलमा बैराज के सभी 66 गेट खोल दिए हैं। इसके बाद नदी में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के पास न जाएं, नदी में स्नान न करें, मछली पकड़ने से बचें और नाव के जरिए आवागमन करने का जोखिम न उठाएं।
स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
इधर, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बताया कि फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है और हालात सामान्य हैं। हालांकि, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से आवश्यकता पड़ने पर पंचायत स्तर पर सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर का उपयोग करने की अपील की।

फिलहाल सक्ती जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button