छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 16 पर चालान

जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चांपा और जांजगीर के स्कूलों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई। अभियान के दौरान एक ही दिन में 16 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए, जिनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।



पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जिलेभर में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस की टीम ने स्कूलों के आसपास और प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की।
अभियान के दौरान 16 नाबालिग वाहन चालक वाहन चलाते हुए पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 2-2 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भविष्य में नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की सख्त चेतावनी दी गई।
यातायात पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित आयु से पहले वाहन न चलाने दें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें। हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें तथा बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाएं।

यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button