छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पुलिस लाइन जांजगीर में बलवा ड्रिल का अभ्यास, कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

जांजगीर। जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन जांजगीर में जनरल परेड के बाद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित किया गया।

अभ्यास के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने जवानों को कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता, संयम और अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल का हर समय तैयार रहना आवश्यक है। साथ ही आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। जवानों को बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों और सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी गई।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, आपसी समन्वय और आपदा अथवा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करना था। पुलिस विभाग ने बताया कि इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण से पुलिस बल की दक्षता बढ़ती है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button