छत्तीसगढ़सक्ती

चंद्रपुर बस स्टैंड में बड़ा हादसा, हवा टैंक फटने से युवक की दर्दनाक मौत

लोकेशन – चंद्रपुर, सक्ति / रिपोर्टर – लाला उपाध्याय

सक्ति जिले के चंद्रपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चंद्रपुर बस स्टैंड के पास माधव मेडिकल के सामने हवा भरने वाला टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

हादसे की चपेट में आने से 23 वर्षीय जुनैद खान पिता फिरोज खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चंद्रपुर के वार्ड क्रमांक 4 मंडी पारा का निवासी था। बताया जा रहा है कि जुनैद खान की कुछ ही दिनों पहले शादी हुई थी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल टैंक फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button