छत्तीसगढ़बिलासपुर

रास्ता रोककर मिर्च पाउडर फेंक लूटपाट और मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों के साथ लूटपाट और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले बाइक सवारों का रास्ता रोका, फिर आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे और विरोध करने पर मारपीट कर मोबाइल भी तोड़ दिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को सेमरी निवासी संतोष यादव ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने साथी अक्षय के साथ धान का बीज लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरा बाजार के पास तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि एक आरोपी ने अक्षय की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा।


जब पीड़ितों ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। शिकायत के बाद रतनपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपी चेतन ध्रुव, जागेश्वर प्रसाद साहू और आकाश साहू, सभी निवासी सेमरा (भरारी), को गिरफ्तार कर लिया। विधिसम्मत कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रतनपुर पुलिस का कहना है कि राहगीरों के साथ लूटपाट और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button