कोरबाछत्तीसगढ़

रचनात्मक गतिविधियों से निखरी बच्चों की प्रतिभा, समर कैंप संपन्न, 15 दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने दिखाई बहुमुखी प्रतिभा

लोकेशन: तिलकेजा, कोरबा | छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: रितिक वैष्णव

कोरबा जिले के तिलकेजा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। “सीखें, खेलें, रचनात्मक बनें” थीम पर आधारित इस समर कैंप में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


विद्यालय में 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक शैक्षणिक, रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने ड्राइंग एवं पेंटिंग, कला एवं शिल्प, क्ले मॉडलिंग, योग, संगीत, नृत्य, खेलकूद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, करियर मार्गदर्शन, पर्यावरण जागरूकता और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष किशन साव उपस्थित रहे। वहीं एसएमडीसी सदस्य राम निरंजन जायसवाल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य एम.आर. श्रीवास के मार्गदर्शन में आयोजित इस समर कैंप के सफल संचालन में विद्यालय के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों, हस्तशिल्प सामग्री और अन्य रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अभिभावकों और अतिथियों ने काफी सराहा।
समर कैंप के दौरान बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया गया। समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button