छत्तीसगढ़रायगढ़

लेन-देन के विवाद में युवक से लूट, 10 लाख की कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में लेन-देन का विवाद लूट की वारदात में बदल गया। युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार छीनकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की मारुति सुजुकी XL-6 कार भी बरामद कर ली गई है। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट…

मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम भेण्ड्रा निवासी गजपति राम राठिया ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में जमीन के सौदे को लेकर बेलाल अहमद के साथ लेन-देन हुआ था। बाद में सौदा निरस्त होने के बावजूद रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी लगातार अधिक पैसे की मांग कर रहा था और धमकियां भी दे रहा था।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को कारगिल चौक के पास दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि बेलाल अहमद ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए गजपति राम से कार की चाबी छीन ली और उसकी मारुति सुजुकी XL-6 कार लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर घरघोड़ा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वीओ-3:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बेलाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये कीमत की लूटी गई मारुति सुजुकी XL-6 कार बरामद कर जब्त कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि लेन-देन से जुड़े विवादों का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। हिंसा, धमकी या जबरन संपत्ति छीनने जैसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button