छत्तीसगढ़रायपुर

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे

Location: रायपुर | छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 और वनडे दोनों टीमों का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
वीओ –
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh तथा सांसद Brijmohan Agrawal भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने महक नरवासे को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महक की यह उपलब्धि केवल राजनांदगांव जिले ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रही हैं। महक नरवासे ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि महक आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
महक नरवासे ने सम्मान और शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके पिता राधेश्याम नरवासे, महापौर मधुसूदन यादव, कोच मनोज तिवारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button