छत्तीसगढ़सूरजपुर

पूरक पोषण आहार केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

कलेक्टर रेना जमील ने ग्राम पंचायत करकोटु, भैयाथान स्थित पूरक पोषण आहार उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दलिया सहित अन्य पोषण उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।

कलेक्टर ने कच्चे माल की आपूर्ति से लेकर तैयार उत्पादों के वितरण तक की पूरी व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि यह पोषण आहार बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तक पहुंचता है, इसलिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्पादन सुनिश्चित करने तथा नियमित गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button