छत्तीसगढ़सूरजपुर

ललना को पलना में छोड़ भागे निर्दयी माता-पिता, अस्पताल के पालने में मिला नवजात बच्चा

लोकेशन – रामानुजनगर, सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में अज्ञात माता-पिता अपने नवजात बच्चे को अस्पताल के पालने में छोड़कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि नवजात करीब तीन से चार दिन का लड़का है। बच्चे के पालने में मिलने की सूचना मिलते ही बाल संरक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

प्रशासन अब नवजात के परिजनों की पतासाजी में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बच्चे के परिजन नहीं मिलते हैं तो उसे मातृछाया में सुरक्षित संरक्षण दिया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस अमानवीय कृत्य को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

रामानुजनगर अस्पताल में नवजात को छोड़कर फरार हुए अज्ञात माता-पिता की तलाश जारी, बाल संरक्षण विभाग ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button