छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

दिल्ली पब्लिक स्कूल जांजगीर-चांपा का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

लोकेशन: जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: शुभांशु मिश्र

दिल्ली पब्लिक स्कूल, जांजगीर-चांपा का 16वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, संस्कारों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय रामगोपाल देवांगन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकिशोर देवांगन, सीए नवल किशोर देवांगन तथा प्राचार्या कल्पना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय रामगोपाल देवांगन की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। केक काटकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का तिलक, बैज एवं बालवृक्ष भेंट कर भारतीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक अमित शुक्ला के स्वागत उद्बोधन से हुई।
विद्यालय की प्राचार्या कल्पना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्थापना दिवस केवल वर्षगांठ नहीं, बल्कि विद्यालय की समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता की यात्रा का प्रतीक है। वहीं नवल किशोर देवांगन ने कहा कि विद्यालय शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के साथ समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकिशोर देवांगन ने कहा कि विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्था नहीं, बल्कि संस्थापक के दूरदर्शी सपनों का साकार रूप है, जो नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और उत्कृष्टता की दिशा प्रदान कर रहा है।
स्थापना दिवस समारोह में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत गीत और नृत्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। शिक्षक सुभाष चंद्र यादव, राजेन दास, सोनू कुमार तथा शिक्षिकाएं चंचल कसेर और यशस्वी साहू की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति रंजन ने किया, जबकि शेखर चक्रवर्ती ने आभार प्रदर्शन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button