छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रतिभाओं का सम्मान: RS यूनिक क्लासेस में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह

लोकेशन : बिलासपुर | हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिल्हाटी / रिपोर्टर : संजना

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चिल्हाटी में विभिन्न क्षेत्रों में चयनित एवं कक्षा 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
RS यूनिक क्लासेस में कक्षा 10वीं-12वीं के साथ-साथ नवोदय, श्रेष्ठा एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षाओं हेतु विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। संस्था के संचालक श्री रमेश सर पिछले 7 वर्षों से विभिन्न विषयों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को सतत मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।


संस्था में विशेष रूप से मैथ्स एवं रीजनिंग को कम समय में हल करने की तकनीक तथा विषयों को लंबे समय तक याद रखने के विशेष टिप्स दिए जाते हैं। हाल ही में उनके मार्गदर्शन में अध्ययन करने वाले कई विद्यार्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल होकर आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें टेकराम गोंड (गरियाबंद), रोशन रात्रे (गरियाबंद) एवं संजना रात्रे (रायपुर) प्रमुख हैं।
इसी प्रकार श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत राजमणि रत्नाकर (दिल्ली), अर्णव सूर्यवंशी (झुंझुनूं, राजस्थान), सिद्धार्थ गोयल एवं स्वस्तिक का चयन हुआ।


इस वर्ष शैक्षणिक उपलब्धियों में
योगिता पटेल (10वीं) – 86%,
विनीता (12वीं) – 74%,
मनीषा पटेल (12वीं) – 75%
अंक अर्जित कर विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
श्री टी.सी. रत्नाकर जी (लेखाधिकारी), श्री गढ़वाल जी (SECL), श्री प्रसाद जी (SECL), श्री हालदार जी (NTPC), श्री बुंदराम सूर्यवंशी जी , श्री रामायण प्रसाद सूर्यवंशी जी (रेवेन्यू इंस्पेक्टर), श्री विनोद गोयल जी (शिक्षक), श्री रविन्द्र देव बर्मन जी (शिक्षक), श्री मनीष श्रीवास जी (शिक्षक), श्री अशोक यादव जी, श्री सुरेंद्र सूर्यवंशी जी, रमेश जी , आयुष एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


मातृशक्तियों में
श्रीमती प्रेमलता रत्नाकर जी , श्रीमती सुषमा हंसराज जी एवं श्रीमती रेखा सूर्यवंशी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
स्थान: LIG 141 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिल्हाटी वार्ड क्रमांक 47, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button