छत्तीसगढ़सूरजपुर

बंगाल चुनाव पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा बयान, कहा—“इस बार खिलेगा कमल”

रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू / लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल में चल रहे पहले चरण के मतदान को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में बदलाव तय है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” का सपना साकार हो रहा है और इसका असर पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य में “कमल खिलेगा” और जनता बदलाव के पक्ष में मतदान कर रही है।
मंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि तांडव और खुरापाती राजनीति अब नहीं चलेगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत यह संकेत दे रहा है कि महिलाएं बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रही हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।
मंत्री के मुताबिक, जनता का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर है और केंद्र सरकार के विकास एजेंडे को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button