छत्तीसगढ़रायगढ़

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर पेट्रोल भरवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर पेट्रोल भरवाने वाले आरोपी को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो अलग-अलग मौकों पर पेट्रोल पंप से कुल 6 हजार 100 रुपये का पेट्रोल भरवाया और फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर बिना रकम दिए फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार और दस्तावेज जब्त किए हैं।
वीओ –
मामला रायगढ़ के दर्रामुड़ा स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहली बार 7 जून को 2 हजार 500 रुपये और दूसरी बार 25 जुलाई को 3 हजार 600 रुपये का पेट्रोल भरवाया।
दोनों ही बार आरोपी ने मोबाइल पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को भुगतान होने का झांसा दिया और कार लेकर मौके से फरार हो गया।


घटना की शिकायत मिलने के बाद जूटमिल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज के साथ ही आसपास के टोल प्लाजा के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।
जांच के दौरान पुलिस ने कार की नंबर प्लेट पर लगी काली पट्टी और वाहन की अन्य पहचान के आधार पर बलेनो कार क्रमांक CG-13-AQ-2394 को चिन्हित किया।
पुलिस ने वाहन की पतासाजी करते हुए 19 वर्षीय मयंक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार और संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई से साफ है कि ऑनलाइन भुगतान के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों से भी अपील की गई है कि केवल स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान की पुष्टि न करें, बल्कि खाते में वास्तविक राशि जमा होने की पुष्टि के बाद ही लेन-देन पूरा करें।

बाइट –
अनिल कुमार सोनी
एडिशनल एसपी, रायगढ़

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button