छत्तीसगढ़सक्ती

डभरा में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 8 गौवंशों की मौत

सक्ती जिले के डभरा नगर पंचायत में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सुबह सड़क पर बैठे गौवंशों को एक तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 8 गौवंशों की मौत हो गई, जबकि एक गौवंश घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और नगरवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।


बताया जा रहा है कि डभरा नगर में सुबह के समय कई गौवंश सड़क पर बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन वहां से गुजरा और गौवंश उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 8 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गौवंश घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और मृत गौवंशों को सड़क से हटाया गया। वहीं घायल गौवंश का गौसेवकों द्वारा उपचार कराया गया।
हादसे के बाद नगरवासियों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि डभरा नगर में भारी वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।


नगरवासियों ने प्रशासन से डभरा नगर में भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बैरिकेडिंग किए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
8 गौवंशों की मौत की इस घटना ने एक बार फिर डभरा की यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button