छत्तीसगढ़सक्ती

90 लाख की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 24 घंटे में महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिले के बाराद्वार थाना पुलिस ने करीब 90 लाख 28 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोना नवनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर पीड़ित परिवार से अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी की थी।

मामले में ग्राम जेठा निवासी मूलचंद राठौर ने थाना बाराद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि पेण्ड्रा निवासी रेखा राठौर, अफरोज खान, सुभाष साहू तथा अन्य लोगों ने सोना नवनीकरण और लोन की अवधि बढ़ाने का लालच देकर उनसे, उनकी पत्नी और दोनों बेटों के बैंक खातों से यूपीआई, आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस के माध्यम से 90 लाख 28 हजार 500 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी भुनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक महिला और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अक्टूबर 2025 से मई 2026 के बीच संगठित तरीके से पीड़ित परिवार को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी की।
गिरफ्तार आरोपियों में रेखा राठौर, अफरोज खान और सुभाष कुमार साहू शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button