
बरपाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह करीब 4 बजे चोरों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। तीन चोर स्कूटी से पहुंचे और दुकान के शटर का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए।
सबसे बड़ी बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में चोरों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तीन चोर स्कूटी से मोबाइल दुकान के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दुकान के शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर करीब 10 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि चोरों की यह पूरी करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई।
खास बात यह है कि आसपास बैंक और कई दुकानों में भी CCTV कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में चोरों की गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड होने के बावजूद बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब CCTV फुटेज में संदिग्धों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, तो पुलिस इन आरोपियों तक कब पहुंचेगी?
बरपाली में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस से प्रभावी कार्रवाई और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है।
फिलहाल CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ना अहम चुनौती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है।




