छत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के खरसिया में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एलईडी टीवी, कूलर, सीलिंग फैन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दरअसल, खरसिया चौकी क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी आरती उनसेना ने 5 अगस्त को अपने सूने मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, रात करीब 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मकान के दरवाजे की कुंडी और कब्जे तोड़कर तथा खिड़की की सरिया मोड़कर घर में प्रवेश किया।


चोर मकान से सबमर्सिबल पंप, कूलर, 32 इंच एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, गैस सिलेंडर, पंखे, मिक्सी, मूर्तियां, नकदी, चांदी के सिक्के, इन्वर्टर-बैटरी, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य घरेलू सामान समेत करीब 80 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। संदेह के आधार पर हरिजन मोहल्ला खरसिया निवासी अमन सागर उम्र 22 वर्ष और सत्यम सागर उम्र 32 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी अमन सागर के कब्जे से कूलर और सीलिंग फैन, जबकि आरोपी सत्यम सागर के कब्जे से 32 इंच एलईडी टीवी और दो सीलिंग फैन बरामद किए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button