कोरबाछत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान के बाद जांच तेज

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव दो हिस्सों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के 4 नंबर कुसमुंडा खदान गेट के पास रेलवे ट्रैक की है। यहां एक युवक का शव दो हिस्सों में मिला। बाद में उसकी पहचान 30 वर्षीय खगेश उर्फ पिंटू बैरागी, निवासी विकास नगर एमडी कॉलोनी, के रूप में हुई। वह ग्राम खम्हरिया वैशाली नगर स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पुरुषोत्तम बैरागी का पुत्र था।

घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।

परिजनों के अनुसार, खगेश बचपन से बोल नहीं सकता था। रविवार सुबह वह घर से निकला था, जिसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को आत्महत्या की आशंका के आधार पर देख रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button