छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

म्यूल अकाउंट गैंग का भंडाफोड़, बैंककर्मी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा / लोकेशन: जांजगीर-चांपा (नवागढ़)

जांजगीर-चांपा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। नवागढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंककर्मी और दुकानदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 20 लाख रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी सामने आई है।

नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि HDFC बैंक की राछाभाठा शाखा में फर्जी तरीके से 6 बैंक खाते खुलवाए गए थे। इन खातों में साल 2023 और 2024 के दौरान साइबर ठगी की करीब 20 लाख 40 हजार रुपये की रकम जमा की गई थी।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को पैसे का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल करते थे और फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों में खाताधारक, बैंक कर्मचारी और एक दुकानदार शामिल हैं, जो कमीशन लेकर इन खातों से पैसे निकालते थे और गिरोह को पहुंचाते थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस पूरे मामले में नवागढ़ थाना प्रभारी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button