
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय / लोकेशन: सक्ती, छत्तीसगढ़
सक्ती जिले में अज्ञात बदमाशों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। जैजैपुर से मालखरौदा रोड पर घरों के बाहर और सड़क किनारे खड़े दर्जनों चार पहिया वाहनों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए गए।

सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में आक्रोश फैल गया। वाहन मालिकों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात अज्ञात बदमाशों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।




