छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
सक्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा ग्राम पंचायत नंदेली बस स्टैंड के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान पुनिराम टंडन के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।




