कोरबाछत्तीसगढ़

खरवानी में सूने मकान में चोरी, गैस सिलेंडर खोलकर भागे चोर

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के खरवानी गांव में सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और नगदी, जेवर समेत काफी सामान चोरी कर ले गए। लेकिन चोरी के बाद चोरों ने घर में गैस सिलेंडर भी खोल दिया, जिससे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


बताया जा रहा है कि चोर करीब 30 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, कांसे के बर्तन, इंडक्शन, कपड़े, साड़ी, चावल समेत घरेलू सामान ले गए। घर का सामान भी पूरी तरह बिखरा मिला।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर किचन में गैस सिलेंडर खोलकर चले गए। घर में गैस की तेज बदबू फैलने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। गैस खोलने के पीछे चोरों की क्या मंशा थी, यह जांच का विषय है।


पीड़ित परिवार की शिकायत पर उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

चोरी के बाद गैस सिलेंडर खोलने की इस घटना ने पुलिस के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इसके पीछे चोरों की असली मंशा क्या थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button