छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

होली उपद्रव मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा /लोकेशन: जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने और पुलिस पर हमला करने वाले फरार आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
नवागढ़ थाना पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपी—नीलेश कुमार यादव और कार्तिक कश्यप—को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी ग्राम बूढ़ेना के निवासी हैं।


दरअसल, 4 मार्च की रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को गांव में मुख्य मार्ग पर लकड़ी और पत्थर रखकर रास्ता जाम किए जाने की सूचना मिली थी। जब पुलिस अवरोध हटाने पहुंची, तभी छिपे हुए आरोपियों ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया, जिससे सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए।
घटना के तुरंत बाद पांच आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button