
रिपोर्टर: सुरेंद्र साहू / लोकेशन: सूरजपुर, रामानुजनगर
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित शासकीय महाविद्यालय में छात्रों और Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने महाविद्यालय प्रबंधन पर अवैध पैसा वसूली और शुल्क लेने के बावजूद रसीद नहीं देने का आरोप लगाया है।



छात्रों का कहना है कि कॉलेज में विभिन्न कार्यों के नाम पर शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन भुगतान की कोई रसीद नहीं दी जा रही। महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जब संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला तो वे सड़क पर उतर आए और रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर काफी संख्या में छात्र और एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




