छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
बाबा कलेश्वरनाथ के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

सावन के अंतिम सोमवार पर जांजगीर-चांपा के पीथमपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे।


मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल और दूध अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

हसदेव नदी के तट पर स्थित बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
सावन के अंतिम सोमवार पर पीथमपुर पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।




