
रिपोर्टर : लाला उपाध्याय /लोकेशन :सक्ती
सक्ती जिले की मरघटी नदी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नदी में उतरकर चैन माउंटेन मशीन और हाइवा वाहनों को घेर लिया और खनन कार्य को बंद करा दिया। इस दौरान करीब 12 हाइवा वाहनों को भी रुकवा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से दिन-रात मशीनों के जरिए अवैध खुदाई की जा रही थी, जिससे नदी का अस्तित्व खतरे में है।



मरघटी नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ अब ग्रामीण खुलकर सड़क पर उतर आए हैं।
ग्रामीणों ने नदी में पहुंचकर चैन माउंटेन मशीनों को घेर लिया और रेत परिवहन कर रहे हाइवा वाहनों को रोक दिया।
करीब 12 हाइवा वाहनों को मौके पर खड़ा कर दिया गया, जिससे खनन कार्य पूरी तरह ठप हो गया।
ग्रामीणों ने खनिज विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



खनिज अधिकारी, मालखरौदा एसडीएम और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने घूसखोरी के भी आरोप लगाए।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर रेत घाट पर मशीनों से दिन-रात अवैध खुदाई हो रही थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे।
अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।







