छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है।

रिपोर्टर : दीपक यादव / लोकेशन : रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार” के तहत जूटमिल और छाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपये की संदिग्ध संपत्ति जब्त की है।
कार्रवाई में 24 टन कबाड़ से भरा ट्रक और 53 क्विंटल लोहे का सरिया बरामद किया गया है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में जूटमिल पुलिस को सूचना मिली थी कि पटेलपाली सब्जी मंडी के पास खड़े ओडिशा पासिंग ट्रक में भारी मात्रा में कबाड़ लोड है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा।
जांच में ट्रक से करीब 24 टन लोहे और टीन का कबाड़ मिला, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
वहीं ट्रक की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है।
चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक समेत कबाड़ को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।

वहीं छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में रेड कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लोहे का सरिया बरामद किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शेड में रखा सरिया चोरी की संपत्ति हो सकता है।
तलाशी के दौरान 53 क्विंटल यानी 5300 किलो सरिया बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।

बाइट – अनिल सोनी

“जिले में चोरी के सामान, अवैध कबाड़ और संदिग्ध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में जब्त संपत्ति के संबंध में जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button