छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, प्रेस वार्ता में सामाजिक समरसता का संदेश

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जांजगीर-चांपा में समरसता संकल्प अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

जांजगीर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करते हैं।


बाइट–01:
कमला देवी पाटले, पूर्व सांसद

जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने समरसता संकल्प अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की।


बाइट–02:
अंबेश जांगड़े, जिला अध्यक्ष, भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना और समाज में समानता, सामाजिक समरसता तथा भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

पार्टी के अनुसार गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न सामाजिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि उनके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button