छत्तीसगढ़दुर्ग

अपहरण और डकैती मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस को अपहरण और डकैती के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता मिली है। सुपेला थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी पर साथियों के साथ मिलकर दो युवकों का अपहरण कर मारपीट, लूट और ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराने का आरोप है।


वीओ: पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 की रात बालोद जिले के दो युवक भिलाई जा रहे थे। गदा चौक के पास कुछ युवकों ने मदद के बहाने उन्हें रोका और सेक्टर-6 स्थित एक सुनसान खंडहर में ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने दोनों से नगदी, मोबाइल, चांदी के आभूषण लूट लिए और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद पीड़ितों की एक्टिवा लेकर फरार हो गए।
मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब फरार आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू देवदास को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपरिचित लोगों के बहकावे में आकर सुनसान स्थानों पर न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button