छत्तीसगढ़रायगढ़

देह व्यापार पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों पर छापा, चार गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने शहर में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली थाना और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा क्षेत्र में एक साथ छापेमारी की। पुलिस को लंबे समय से इन स्थानों पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग बालिकाओं को भी मुक्त कराया गया, जिन्हें आवश्यक प्रक्रिया के बाद सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


बाइट:
अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के शोषण तथा अनैतिक देह व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति या गिरोह के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button