
सूरजपुर के प्रतापपुर में हुए अपहरण और हत्या के मामले में बड़ी खबर है। मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों को अब दोबारा जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायालय, प्रतापपुर ने पहले के आदेश को निरस्त कर दिया। इसके बाद सभी 10 आरोपियों को 20 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विजुअल: प्रतापपुर थाना, पुलिस टीम, आरोपियों की गिरफ्तारी/न्यायालय के विजुअल।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र में 23 जुलाई की रात हुए विवाद और मारपीट के बाद हरिनन्दन राजवाड़े को कथित तौर पर कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। बाद में वह भैंसामुड़ा केंवरा चौक के पास घायल अवस्था में मिला।
घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना प्रतापपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 211/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विजुअल: घटनास्थल, पुलिस जांच, जब्ती कार्रवाई के विजुअल।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस ने जांच के दौरान शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए।
इसके बाद पुलिस ने 27 जुलाई को मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए 3 डंडे और 4 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए न्यायालय में आवेदन पेश किया था। हालांकि, उस समय रिमांड आवेदन खारिज करते हुए आरोपियों को 50-50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर रिहा करने का आदेश दिया गया था।
पुलिस ने इस आदेश के खिलाफ जिला अभियोजन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, प्रतापपुर के न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की।
न्यायालय ने पुनरीक्षण याचिका स्वीकार करते हुए 27 जुलाई को पारित पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने 6 अगस्त को आरोपियों के रिमांड के लिए दोबारा न्यायालय में आवेदन पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी 10 आरोपियों को 20 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
वहीं, इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।




