
लोकेशन: ग्राम -बसंतपुर डभरा, सक्ती / ब्यूरो रिपोर्ट / दिनांक: 03/07/2026
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है। मढ़ी कंचन मैदान के पास स्थित एक खदान में काम कर रहे पति-पत्नी की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बसंतपुर निवासी आनंदराम माली (54 वर्ष) और उनकी पत्नी धोबनिन बाई माली (50 वर्ष) गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मढ़ी कंचन मैदान के पास स्थित खदान में काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना बताया जा रहा है।




