छत्तीसगढ़सक्ती

बैठक के लिए समय से पहले बंद हुए सरकारी स्कूल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सक्ति जिले में सरकारी स्कूलों के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बरपाली संकुल अंतर्गत आने वाले कई शासकीय विद्यालय संकुल प्रभारी की बैठक के कारण निर्धारित समय से पहले बंद कर दिए गए। इस वजह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई। वहीं, जब इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से जवाब मांगा गया तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। अब इस मामले को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के बरपाली संकुल अंतर्गत गहरीनमुड़ा सहित कई शासकीय विद्यालयों में संकुल प्रभारी द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक के चलते स्कूलों को निर्धारित समय से पहले बंद कर दिया गया, जिससे बच्चों की नियमित पढ़ाई बाधित हुई और उन्हें समय से पहले घर लौटना पड़ा।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिक्षकों की बैठक आवश्यक थी, तो उसका समय स्कूल समाप्त होने के बाद या अवकाश के दिन रखा जाना चाहिए था, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।
इस पूरे मामले में जब हमारी टीम ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से जानकारी लेने का प्रयास किया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अधिकारियों की चुप्पी के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में स्कूलों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button