एंटरटेनमेंट

सोहेल खान के तलाक पर सलमान खान ने किया भाई का बचाव, बोले- ‘रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की थी’

रियलिटी शो ‘द अलायंस’ के फिनाले वीक में सलमान खान की खास एंट्री ने शो का माहौल बदल दिया। इस बार सलमान बतौर होस्ट नहीं, बल्कि अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे। शो में पहली बार सलमान के परिवार का कोई सदस्य बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहा है और ऐसे में भाई का हौसला बढ़ाने के लिए सलमान का पहुंचना चर्चा में है।

जैसे ही ‘दबंग खान’ ने शो के हेडक्वॉर्टर में एंट्री की, कंटेस्टेंट्स उन्हें देखकर हैरान रह गए। सलमान ने साफ किया कि वह यहां होस्ट बनकर नहीं आए हैं। इसके बाद उन्होंने भाई सोहेल को गले लगाया।

काउबॉय लुक में सलमान काफी डैशिंग नजर आए। उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स वंशज और बाली की मजेदार अंदाज में फिरकी ली। सलमान ने वंशज को रोस्ट करते हुए कहा, “क्या बेटा, बूढ़ा बुलाएगा?” वहीं मिनी माथुर की भी उन्होंने टांग खिंचाई की।

सलमान ने मजाक में कहा कि अब उन्हें समझ आया कि कबीर खान उनसे इतना डरते क्यों हैं। सलमान और कबीर खान इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड रहा है।

सीमा-सोहेल के तलाक पर सलमान ने क्या कहा?

मस्ती-मजाक के बीच सलमान ने सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा के तलाक को लेकर भी बात की। सलमान ने भाई से मजाकिया अंदाज में पूछा कि “तुम अभी भी सीमा की सुन रहे हो?”

इसके बाद सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने सोहेल का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बोलना चाहिए और उन्होंने अपने भाई के तलाक को लेकर एक अलग पक्ष सामने रखा।

सलमान ने कहा कि सोहेल ने तलाक की जिम्मेदारी खुद पर ली है, लेकिन भाई होने के नाते वह जानते हैं कि सोहेल ने इस रिश्ते को बचाने की कितनी कोशिश की थी। उनके मुताबिक, सोहेल ने इस पूरे सफर में भावनात्मक तौर पर काफी कुछ सहा है।

सलमान जब यह बात कह रहे थे, उस वक्त सोहेल खान पूरी तरह खामोश नजर आए।

सोहेल ने खुद को बताया था तलाक का जिम्मेदार

सलमान का यह रिएक्शन उस बातचीत के बाद आया, जिसमें सोहेल ने ‘द अलायंस’ में अपनी शादी टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली थी।

शो में अपनी एक्स-वाइफ सीमा की एंट्री के दौरान सोहेल ने कहा था कि वह अपने रिश्ते में हुई गलतियों की जिम्मेदारी लेते हैं।

एक अन्य एपिसोड में उन्होंने अपने तलाक पर बात करते हुए कहा था कि उस समय उनका काम ठीक नहीं चल रहा था और वह मानसिक तौर पर परेशान थे। सोहेल ने माना कि उनके व्यवहार की वजह से उन्होंने उस व्यक्ति को खो दिया, जो उनके दो बच्चों की मां हैं।

उन्होंने सीमा के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए कहा था कि उनके दिल में उनके लिए बहुत इज्जत है।

शो में नजर आई एक्स कपल की अच्छी बॉन्डिंग

‘द अलायंस’ में सीमा और सोहेल की बॉन्डिंग भी देखने को मिली। दोनों ने अपने रिश्ते के पुराने दौर के बावजूद एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा।

सोहेल खान और सीमा ने 1998 में शादी की थी। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हुआ और 2022 में उनका तलाक हुआ। दोनों के दो बेटे हैं, जो सोहेल के साथ रहते हैं।

अब रियलिटी शो में सोहेल की निजी जिंदगी पर खुलकर हुई बातचीत और भाई सलमान खान का उनके समर्थन में सामने आना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button