छत्तीसगढ़सूरजपुर

रामानुजनगर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन लकड़ी और पिकअप जब्त

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए। रात्रि गश्त के दौरान विभाग की टीम ने सागौन लकड़ी से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। जब्त लकड़ी और वाहन की कुल कीमत 2 लाख 47 हजार 826 रुपये बताई जा रही है। बात दें कि रामानुजनगर वन परिक्षेत्र की टीम नियमित रात्रिकालीन गश्त पर थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 15 AC 1294 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से सागौन के चार लट्ठे बरामद हुए।


वन विभाग के परिक्षेत्रा अधिकारी ने बताया कि जब्त सागौन लकड़ी का कुल आयतन 0.508 घन मीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 47 हजार 826 रुपये है। वहीं जब्त पिकअप वाहन की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताया गया है। इस तरह कुल 2 लाख 47 हजार 826 रुपये मूल्य की जब्ती की कार्रवाई की गई। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33 एवं 52, छत्तीसगढ़ वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम, 1969 की धारा 5, 15 एवं 16 तथा ट्रांजिट नियम की धारा 29 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध कटाई और वन उपज की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और वन अपराध में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट: पुजा यादव वन परिक्षेत्रा अधिकारी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button