छत्तीसगढ़राजनांदगांव

सांसद पप्पू यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन

राजनांदगांव में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई।

राजनांदगांव शहर के महावीर चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली, जो मानव मंदिर चौक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में भगवा वस्त्र धारण कर तथा हाथ में दानपात्र लेकर अयोध्या श्रीराम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का आरोप है कि इस दौरान संत समाज, भगवा वस्त्र और भगवान श्रीराम से जुड़े प्रतीकों का अपमान हुआ, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।


बाइट:
शिव वर्मा, नगर अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस मामले में संबंधित नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। वहीं, इस मुद्दे पर संबंधित नेताओं की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button