छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सेवा को मिला सम्मान “छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान” से हुए अलंकृत हुए महेश कुमार राठौर एवं तरणीश साहू

जीते-जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्र व देहदान के परिकल्पना को साकार करने एवं गरीब वर्ग के सिकलिंग,थैलीसिमिया व जरूरतमंद मरीजो को समय में निरंतर रक्त उपलब्ध कराने के लिए विगत 9 वर्षो से निरंतर सेवा कार्य में समर्पित रक्तदाता क्रांति समूह के संस्थापक महेश कुमार राठौर एवं तरणीश साहू ए बी नेगेटिव को प्रदेश की अग्रणी सेवा भावी संस्था हैल्पिंग हैण्डस क्लब फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित रक्तदान का महाकुम्भ एवं छ.ग. रत्न सम्मान समारोह एवं संस्था के जिला कार्यकारिणी का शपथ व सम्मान समारोह में माननीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के कर कमलों से छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया


महेश कुमार राठौर ने बताया की माननीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के कहा की आप लोग जरुरतमंद मरीजो के लिए अपने शरीर के रक्त को निकलवाकर किसी के प्राण रक्षा के कार्य कर रहे है ये कोई छोटी मोटी देशभक्ति नहीं है यही तो सच्ची देशभक्ति है, आगे उन्होंने कहा की हमारा मुख्य उद्देश्य हर घर में एक रक्तदानी तैयार कर रक्तदान की संस्कृति को मजबूत कर आगे बढ़ाना है, हम एक यूनिट रक्तदान कर तीन मरीजों को जीवनदान दे सकते हैँ

“छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान” प्राप्त करने लिए अशोक तिवारी, चन्द्रकुमार राठौर, रिंकू अग्रवाल, मयंक शुक्ला, प्रफुल पाण्डेय, नीलमणी गुरुदिवान, दीपक यादव, जितेन्द्र देवांगन, मनीष राठौर, सीमा राठौर, ज्योति श्रीवास, अमर महंत, लोमश बरेठ, नरेद्र साहू, स्पेंद्र मिरी, खुशवंत खांडे, अरविन्द कुमार सारथी, भुनेश्वर पटेल, संतोष साहू, रामनाथ साहू आदि ने हर्ष व्यक्त किया है l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button