अकलतरा के SLRM सेंटर में भीषण आग, कचरा वाहन-रिक्शा जलकर खाक

रिपोर्टर : मयंक / लोकेशन : अकलतरा, जांजगीर-चांपा
अकलतरा नगर के SLRM सेंटर में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से नगर पालिका के कचरा ढोने वाले कई वाहन, रिक्शा और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना में नगर पालिका को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण SLRM सेंटर के ऊपर से गुजर रहे 1100 केवी बिजली तार के टूटने को बताया जा रहा है। तार टूटने के बाद निकली चिंगारी से सेंटर में आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के सीएमओ और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं आग बुझाने के प्रयास भी शुरू किए गए। देर रात तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि कचरा परिवहन में उपयोग होने वाले वाहन और रिक्शा पूरी तरह जल गए। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है।




