छत्तीसगढ़सक्ती

जोंगरा हत्याकांड का खुलासा! 5 दिन में 9 आरोपी गिरफ्तार, प्रेम संबंध के चलते 4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या

लोकेशन: सक्ती, छत्तीसगढ़ / दिनांक: 01/07/2026 / रिपोर्टर: लाला उपाध्याय

सक्ती जिले के जोंगरा गांव में युवती पूर्णिमा उर्फ पूनम चौहान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महज पांच दिनों के भीतर पुलिस ने झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से हत्या की साजिश में शामिल सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की है।



सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मृतका पूर्णिमा चौहान को रास्ते से हटाने के लिए उसके आरोपी पति और उसकी महिला साथी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने सुपारी किलर राजेंद्र महंत और सुनील महंत से संपर्क कर 4 लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में दबिश देकर हत्या में शामिल सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, तीन खाली कारतूस और सुपारी की रकम में से 71 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा तकनीकी जांच और टीमवर्क के जरिए संभव हो सका।


पांच दिन के भीतर हाई-प्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले ने एक बार फिर दिखाया है कि आपसी रिश्तों में उपजे विवाद किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button