छत्तीसगढ़सूरजपुर

2.5 करोड़ की जमीन का सौदा बना विवाद! फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू / लोकेशन: सूरजपुर | छत्तीसगढ़ / दिनांक: 01.07.2026 / मो.: 8435265690

सूरजपुर जिले में करीब ढाई करोड़ रुपये की पुश्तैनी जमीन के सौदे को लेकर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पूरी राशि का भुगतान किए बिना जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। मामले में महबूब आलम समेत संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



शिकायत के अनुसार, एक एकड़ पुश्तैनी जमीन का सौदा 2.5 करोड़ रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि जमीन मालिकों को भरोसा दिलाया गया कि रजिस्ट्री से पहले पूरी रकम का भुगतान किया जाएगा। लेकिन अलग-अलग आश्वासन देकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए और बाद में बिना पूरी रकम दिए जमीन का स्वामित्व हस्तांतरित करा लिया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरी प्रक्रिया सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच कर रहे एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि पुलिस शिकायत, दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है। यदि जांच में प्रथम दृष्टया अपराध के साक्ष्य मिलते हैं, तो नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के अधीन है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित जमीन सौदे में धोखाधड़ी हुई है या नहीं। वहीं पीड़ित पक्ष न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button