
लोकेशन: सक्ति जिला / रिपोर्टर: लाला उपाध्याय / दिनांक 26/05/2026
सक्ति कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं उपसंचालक कृषि विभाग के द्वारा उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड स्तरीय दल द्वारा डभरा के ग्राम पुटीडीह में दिलीप कुमार साहू के घर गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेज के बड़ी मात्रा में उर्वरक का भंडारण पकड़ा गया।
जांच के दौरान करीब 82 बोरी उर्वरक बरामद किया गया।


संबंधित व्यक्ति से खरीद बिल, वाउचर और जमीन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
प्रथम दृष्टया मामला उर्वरक की कालाबाजारी से जुड़ा प्रतीत होने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए पूरी खेप जप्त कर सुपुर्दगी में दी गई तथा स्पष्टीकरण जारी किया गया।
कार्रवाई में कृषि विभाग राजेंद्र पटेल एव राजस्व विभाग नायब तहसीलदार पटवारी कोटवार मौजूद रहे।




