छत्तीसगढ़सक्ती

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

रिपोर्टर: लाला उपाध्याय /लोकेशन: सक्ती जिला

सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत जवाली गांव में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के चारों ब्लॉकों से पहुंचे कुल 70 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिए।


सामूहिक विवाह में शामिल वर-वधुओं ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को गरीब परिवारों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार बेटियों का विवाह नहीं कर पाते, लेकिन शासन की इस योजना से विवाह का खर्च कम हो जाता है और परिवार चिंता मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल द्वारा नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री वितरित की गई, वहीं सरपंच संघ जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बर्तन सामग्री प्रदान की।
महिला एवं बाल विकास विभाग डभरा के परियोजना अधिकारी कृष्णा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के चार ब्लॉकों के 70 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button