छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा में होगा छत्तीसगढ़ राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, 28–29 जून को राज्यभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

लोकेशन: चांपा, जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: मुरली रायर

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर में आगामी 28 और 29 जून को छत्तीसगढ़ राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के युवा कराटे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की मेजबानी कराटे एसोसिएशन ऑफ जांजगीर-चांपा द्वारा की जा रही है। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में सब-जूनियर, यूथ, कैडेट एवं जूनियर वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) से संबद्ध है तथा इसे KAI सेलेक्शन ट्रायल के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर चयन का अवसर प्राप्त होगा।
राज्य स्तरीय इस आयोजन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा को प्रतियोगिता स्थल के रूप में चुना गया है। आयोजन समिति ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजकों का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करती हैं। इससे युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मंच मिलता है।
स्थानीय खेल प्रेमियों और कराटे खिलाड़ियों में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button