छत्तीसगढ़सरगुजा

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार विवाद मामले में राजस्व अधिकारी-कर्मचारी धरने पर बैठे, कलेक्ट्रेट परिसर में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

रिपोर्टर : ब्यूरो रिपोर्ट / लोकेशन : अंबिकापुर

अंबिकापुर में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में जिलेभर के राजस्व अधिकारी और कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया और विधायक रामकुमार टोप्पो व उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की। धरने के चलते राजस्व विभाग का कामकाज भी प्रभावित रहा। वहीं कर्मचारी संगठन आगे की रणनीति तैयार करने में जुट गया है।

दरअसल, सीतापुर में विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच विवाद का मामला सामने आने के बाद राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी के विरोध में अंबिकापुर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

धरने पर बैठे अधिकारी-कर्मचारियों का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन का असर अब राजस्व विभाग के कामकाज पर भी देखने को मिल रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में कई राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहे, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं राजस्व अधिकारी-कर्मचारी संगठन लगातार बैठक कर आगे की रणनीति तय करने में जुटा हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जिले का सियासी और प्रशासनिक माहौल गर्माया हुआ है। अधिकारी-कर्मचारियों के आंदोलन के बाद प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button