छत्तीसगढ़सूरजपुर

आनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में दवाई दुकानें बंद

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

आज जहां पुरे भारतवर्ष में लाखों तो छत्तीसगढ़ में हजारों दवा दुकानें बंद है,,वहीं पूरे सूरजपुर जिले में भी सैकड़ों दवाईयों की दुकानें बंद है,,, जहां आनलाइन फार्मेसी के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर बुलाए गए एकदिवसीय बंद का असर हर जगह देखने को मिल रहा है और दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया है,,,

इसको लेकर दवा विक्रेताओं ने कहा कि अवैध ई फार्मेसी व आनलाइन दवाइयों कि बिक्री बढ़ती मुल्य प्रतिस्पर्धा को लेकर यह बंद का आह्वान किया गया है जहां तीन साल की पढ़ाई करने के बाद फार्मासिस्ट की डिग्री मिलती है लेकिन आज आनलाइन फार्मेसी कि बिक्री में किसी नियमावली का पालन नहीं किया जा रहा है,,

जबकि एक केमिस्ट अपने ग्राहकों से घर जैसा रिश्ता रखने के साथ साथ उन्हें दवाइयों के उपयोग कि हर जानकारी उपलब्ध कराता है आनलाइन से फार्मासिस्ट के सम्मान को ठेस पहुंच रहा है जबकि हर एक दवाइयों का रिकॉर्ड फार्मासिस्ट रखते हैं,,,, डाक्टरों की लिखी गई पर्चीयों में NRXदवाइयों का मिसयूज हों रहा है,,,आज आनलाइन फार्मेसी के विरोध में प्रदेश के आह्वान पर बंद किया गया था और आगे प्रदेश संगठन जो निर्णय लेगी उसके आधार पर आगे प्रर्दशन किया जाएगा,,,,

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button