छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मजदूर दिवस पर अकलतरा में लाल चौक व राणा चितरंजन सिंह मार्ग का लोकार्पण

रिपोर्टर : मयंक / लोकेशन : अकलतरा, जांजगीर-चांपा

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अकलतरा नगर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित सीसीआई चौक में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध मजदूर नेता स्वर्गीय राणा चितरंजन सिंह की स्मृति में लाल चौक और राणा चितरंजन सिंह मार्ग का लोकार्पण किया गया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने राणा चितरंजन सिंह के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए उन्हें श्रमिकों का सच्चा हितैषी बताया। मुख्य वक्ता आनंद मिश्रा ने कहा कि राज परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपना जीवन मजदूरों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।


वरिष्ठ नेता लक्ष्मण मुकीम ने बताया कि सीसीआई सीमेंट संयंत्र की स्थापना और संयुक्त सीमेंट मजदूर संघ की नींव रखने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने मजदूरों के हक के लिए 28 दिनों तक ऐतिहासिक हड़ताल का नेतृत्व भी किया था।
वक्ताओं ने कहा कि राणा चितरंजन सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य और श्रमिक हितों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर समाज को नई दिशा दी। कार्यक्रम को विजय बहादुर सिंह, अरुण राणा और प्रियंका शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान खान ने किया, जबकि पार्षद राजकुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रमिक उपस्थित रहे।
लोकार्पित यह मार्ग आने वाली पीढ़ियों को राणा चितरंजन सिंह के संघर्ष और योगदान की याद दिलाता रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button